सेक्टर तीन निवासी महिला बताया कि सात जून को ओजिवा कंपनी से स्किन प्रोडक्ट मंगवाया था, जो नहीं मिला। उसने ऑनलाइन कंपनी का कस्टमर केयर का नंबर लेकर कर्मचारी से बात की। उसने आश्वासन दिया कि 811 रुपये उसके खाते में वापस भेज दिए जाएंगे। आरोपी ने पीड़िता से प्ले स्टोर से रस्टडस्क एप डाउनलोड करावा दिया।
कस्टमर केयर ने महिला से एप की आईडी को मांगा, जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया। आरोपी ने पीड़ित महिला को खाते का बैलेंस चेक करने के लिए एक नंबर बताया। महिला ने उक्त नंबर को डायल किया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। 811 रुपये नहीं मिलने पर दोबारा से कस्टमर केयर को फोन किया।
कुछ देर बाद एक एसएमएस आया, जिसमें खाते से 96,430 रुपये सोनू प्रजापति के खाते में पैसे जाने के बारे में जानकारी मिली। कस्टमर केयर को फोन किया तो उसने कहा कि पैसे गलती से चले गए हैं वापस आ जाएंगे। पैसे वापस के लिए उन्होंने दोबारा से एप की आईडी को मांगा, जिसे महिला देने से मना कर दिया।
इस पर कस्टमर केयर ने धमकी देते हुए कहा कि मोबाइल का सारा डाटा उसके पास है। फोटो को न्यूड करके वायरल करने की धमकी दी। इस पर महिला ने आरोपी को आईडी बता दी। आरोपी ने कई बार में 9,68,653 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए।