फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब... छोटी बहू से जान का खतरा है': महिला ने पुलिस को दी शिकायत, बताई क्या है पीछे की असली वजह

Sat, 01 Mar 2025 07:41 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक महिला ने अपनी छोटी बहू से जान का खतरा बताया है। जिसके बाद महिला ने पुलिस में अपनी सुरक्षा के लिए शिकायत दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डबुआ कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी छोटी बहू से जान का खतरा बताते हुए थाने में शिकायत दी है। आरोपी बहू का उनके बेटे के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। थाना डबुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी निवासी सरोज तलवार ने बताया कि उनकी छोटी बहू निकिता और बेटे सुमित का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। उनको डर है कि उनकी छोटी बहू उनको जान से मारवा सकती है। 

इससे पहले भी वह उसके साथ कई बार मारपीट कर चुकी है। इसलिए उनकी छोटी बहू को ससुराल आने की अनुमति नहीं दी जाए। कुछ दिन पहले जब उन्होंने अपने घर का गेट नहीं खोला, तो उनकी छोटी बहू दीवार कूदकर घर के अंदर आ गई और उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद इस घटना की सूचना उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें