फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्ची के साथ नहर में कूदी महिला, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-56 क्षेत्र से गुजर रही गुरुग्राम कैनाल नहर में मंगलवार सुबह महिला के अपनी छोटी बच्ची के साथ कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सेक्टर-55 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

देर शाम तक पुलिस टीम ने नहर और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन महिला या बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सेक्टर-55 चौकी इंचार्ज देवदूत के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला अपने बच्चे के साथ नहर में कूद गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन किसी ने भी घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी तक मौके पर महिला या बच्ची का कोई परिजन भी नहीं पहुंचा है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नहर में तलाश कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें