फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामिल के प्यार में अंधी तनु: पति ही नहीं दो बच्चे भी छोड़े, प्रेमिका से चाहती थी बनना पत्नी; मिली दर्दनाक मौत

Sun, 10 May 2026 06:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

तनु कामिल नाम के युवक के साथ गजरौला गई थी। परिवार ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। 8 मई को गजरौला पुलिस का फोन आया कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है और पहचान के लिए बुलाया गया है। जब परिवार वहां पहुंचा तो वह शव तनु का ही निकला।
विज्ञापन
मृत महिला तनु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर-3 स्थित शिव कॉलोनी की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता महिला का शव उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला। महिला की गलादबा कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

झाड़ियों के पास मिला था शव
गजरौला थाना पुलिस को 7 मई को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने की कोशिश की। बाद में महिला की पहचान सेक्टर 3 शिव कॉलोनी निवासी तनु के रूप में हुई।

तनु के दो बच्चे
परिजन गजरौला पहुंचे और शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक तनु के दो बच्चे हैं। उसका 10 साल का बेटा दीपांशु अपनी दादी के पास रहता है, जबकि 7 साल की बेटी उसके साथ रहती थी। तनु की मां मीना ने बताया कि 6 मई को उनकी बेटी घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने बेटे का एडमिशन कराने जा रही है और शाम तक वापस आ जाएगी। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और उसकी ससुराल प्याली गांव में भी जाकर पता किया, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली।

कामिल के लिए गई थी गजरौला
मीना ने बताया कि बाद में पता चला कि तनु कामिल नाम के युवक के साथ गजरौला गई थी। परिवार ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। 8 मई को गजरौला पुलिस का फोन आया कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है और पहचान के लिए बुलाया गया है। जब परिवार वहां पहुंचा तो वह शव तनु का ही निकला।

कामिल और नाजिर गिरफ्तार
गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कामिल और नजीर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि तनु कामिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन कामिल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

तनु का चल रहा था पति से विवाद
थाना गजरौला जनपद अमरोहा एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अपने पति से अलग रह रही थी। मृतका का आरोपी कमिल जनपद अमरोहा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मृतका अभियुक्त पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उस वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिस पर आरोपी कामिल ने अपने बहनोई नाजिर के साथ प्लानिंग करके प्लानिंग के हिसाब से गजरौला स्टेशन से आगे पटरी के किनारे सुनसान जगह में ले जाकर तनु का गला दबाकर जान से मार दिया था और उसकी लाश को उसी की चुन्नी से ढक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें