फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को खिलाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दहेज में एक प्लॉट और कार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर खिला दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग बच्चा न होने का भी ताना देते थे।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव बागपुर निवासी हरदयाल ने बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। जिसमें उनकी बड़ी लड़की पूजा की शादी फरवरी 2013 में गांव लढौली निवासी भारत के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी पूजा के ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिन बाद से ही दहेज में एक प्लाॅट व गाड़ी की मांग करने लगे। कई बार उनकी बेटी पूजा ने उनको बताया कि उनके साथ मार पिटाई करते हैं। जिस पर पंचायत करके ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया। उसके बावजूद उनकी बेटी पर आए दिन अत्याचार करते रहे। इस दौरान उनकी बेटी को कोई बच्चा नहीं था। जिस पर उसकी सास उसको बांझ का ताना देती थी। 20 सितंबर की शाम को उनके फोन पर चार बार मिस्ड कॉल आई। जिस पर उन्होंने आखिरी बार आई नंबर पर कॉल बैक किया तो उस पर उनकी बेटी पूजा ने रो-रोकर बताया कि सुसराल के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। साथ ही उनको जान से मारने की धमकी दी है। अगले दिन 21 सितंबर की दोपहर को वह पूरन सिंह, जसवंत सिंह, राजपाल के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां उन्होंने पाया कि बेटी बदहवास थी। उसके मुंह से थूक और झाग निकल रहे थे। इस दौरान पति भारत, देवर बोबी और सास श्यामवती मौके पर मौजूद थे। पूजा ने बताया कि उसको जहर दे दिया है। उपचार के लिए सेक्टर 65 स्थित निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने सोमवार को पति भारत, सास श्यामवती और देवर बोबी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें