फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर महिला से 7.69 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाता उपलब्ध कराने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर सेक्टर-64 निवासी महिला से 7,69,308 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जयपुर, राजस्थान निवासी धीरज (25) और प्रवीण मीणा (28) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब ठगी के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-64 निवासी महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि जून 2025 में उसके व्हाट्सएप पर एक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे कमाई का संदेश आया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसे लिंक भेजकर टेलीग्राम आधारित एप डाउनलोड कराया। शुरुआत में एक हजार रुपये का बोनस दिया गया और ऑनलाइन जूते व कपड़ों की खरीदारी से जुड़े छोटे-छोटे टास्क पूरे करवाकर भुगतान भी किया गया। बाद में अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला को प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश के लिए तैयार किया गया। 26 मार्च से एक अप्रैल के बीच उसने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7,69,308 रुपये जमा कर दिए। रकम जमा कराने के बाद न लाभ मिला और न पैसे वापस किए गए। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी जयपुर में होटल चलाते हैं। उन्होंने अपने साथी समीर से बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस इस मामले में खाताधारक विकास और समीर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अब दोनों भाइयों से रिमांड के दौरान ठगी के नेटवर्क और अन्य बैंक खातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें