मौत के कारणों की पुष्टि नहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव दौला में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह घर के बाथरूम में बंधी मिली थी। महिला के हाथ पीछे से बंधे थे और पैरों व मुंह पर टेप लगी हुई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। महिला की मौत होने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला की पहचान नीतू पत्नी प्रशांत के रूप में हुई है। महिला के तीन बच्चे हैं। मृतक का पति प्रशांत गढ़ी बाजिदपुर के एक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक है। इनके तीनों बच्चे भी उसके ही स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे जब प्रशांत अपने बच्चों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी नीतू को बाथरूम में गिरा हुआ देखा। उपचार के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सोहना एसीपी मुकेश यादव, सदर थाना प्रभारी भी अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुला लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस कुछ भी बताने से कतराती रही।