फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत 15 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
-देहज के लिए मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव भाखरी में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम के मोहम्मदपुर गांव निवासी चित्रपाल सिंह ने पुलिस ने को दी शिकायत में बताया कि बेटी शीतल की शादी फरीदाबाद के भाखरी गांव निवासी सोनू से 28 नवंबर 2019 को की थी। धनराज पेशे से व्यवसायी है और कंस्ट्रक्शन के साथ ट्रांसपोर्ट का काम करता है। शीतल के चाचा जोगेंद्र सिंह का आरोप है कि शादी के दो-तीन माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग शीतल को परेशान करने लगे थे, जबकि उन्होंने शीतल की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए थे। बावजूद वह किसी ने किसी बहाने रुपये की मांग करते थे। मई 2022 में ससुराल के लोगों को 40 लाख रुपये और दिए। जून 2022 में शीतल को एक बेटी हुई। बेटी पैदा होने के कुछ दिनों बाद आरोपियों ने फिर से शीतल को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ कई बार मारपीट की गई और घर से भी निकाल दिया गया। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद सोनू पत्नी शीतल को वापस ससुराल ले गया, लेकिन शीतल पर यातनाएं कम नहीं हुईं। आरोप है कि मंगलवार शाम को भी शीतल के साथ मारपीट की गई और फिर घायल अवस्था में शीतल को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल के लोग शीतल की बेटी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन



कार्यक्रम के बाद की हत्या
मायके वालों के अनुसार 17 फरवरी को ससुराल पक्ष में शादी थी। शादी की वजह से शीतल को लेकर आए थे। शादी का अंतिम कार्यक्रम मंगलवार को था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शीतल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन



वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। शीतल की हत्या हुई या आत्महत्या है। ये कहना जल्दीबाजी होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद व 11 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।
- श्रीभगवान, थाना प्रभारी, डबुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें