फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीजे वाले ने मनमाफिक गाना नहीं बजाया तो रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन युवकों ने मारपीट करने के बाद कट्टा दिखाकर जान से दी मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नंगला जोगियान गांव में युवकों की फरमाइश पर डीजे वाले ने डीजे वाले बाबू गाना नहीं बजाया.. तो हथियारबंद युवकों ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने तमंचा भी तान दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पलवल के राजीव नगर निवासी सूरज शादियों में डीजे बजाने का काम करता है। 17 फरवरी को अपने भाई राकेश के साथ फरीदाबाद के गांव नगला जोगियान में बरात के साथ गया था। डीजे पर गाने बज रहे थे। उसी समय तीन युवक उसके पास पहुंचे और उनकी फरमाइश के गाने बजाने के लिए कहा, जिस पर राकेश ने बरातियों के अनुसार ही गाना चलाने की बात कही। इस पर तीनों युवक राकेश को देख लेने की धमकी देकर चले गए। कुछ समय बाद तीनों अपने दो अन्य साथियों को लेकर आए। आरोप है कि राकेश पर तमंचा तान दिया। साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जमकर धुनाई करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने लहूलुहान अवस्था में राकेश को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में संजय, अभिषेक, राहुल, भगत सिंह व अजीत ने मारपीट की है। इसे लेकर मंगलवार को सीकरी चौकी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें