फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौत से पहले महिला ने दिया बेटी को जन्म, परिजन ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित चार्मवुड विलेज सोसाइटी निवासी एक महिला की निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद मौत हो गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करम सिंह ने बताया कि उन्होंने गर्भवती पत्नी पारूल को प्रसव पीड़ा के चलते मंगलवार को इलाज के लिए दयालबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जहां पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे बहुत तेज दर्द शुरू हो गया, पत्नी चिल्लाने लगी। डाक्टरों ने कई इंजेक्शन लगाए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पत्नी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने पत्नी को एक बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वह पत्नी को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करम का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डाक्टरों ने लापरवाही बरती थी। इस वजह से उनकी पत्नी की जान गई। इस लेकर उन्होंने एसीपी एनआईटी विष्णु प्रसाद को शिकायत दी। मृतका के शव का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने कहा प्राथमिक जांच में महिला की मौत अधिक रक्तस्त्राव के कारण हुई है। फिलहाल मामले की जांच को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिख गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें