अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित अशोका एन्क्लेव में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
उत्तर प्रदेश के एटा जिला निवासी मान सिंह पल्ला स्थित सरस्वती कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। उनकी पत्नी शारदा देवी अशोका एन्क्लेव पार्ट दो में घरों की साफ सफाई का काम करती थी। बुधवार को गुरप्रीत सिंह के घर सफाई के लिए जा रही थी। सैफरोन स्कूल के निकट पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे की वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर चोट होने के कारण बीके अस्पताल से घायल को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।