फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत, पति समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्शनगर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके पति समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर मलेरना रोड क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय अंजना राठी स्कूल के पास वाली गली में रहती थी। 12 अक्तूबर की रात को अंजना ने अपने घर में फंदा लगा लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया था। शुरुआती कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के चाचा राजेंद्र सिंह निवासी भूड़ कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने अंजना के पति दिनेश, उसके पिता उदयवीर, चाचा सतबीर और चाची सुनीता समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अंजना की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे पर लटकाया गया। नामजद आरोपियों में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह के अनुसार, अंजना की शादी वर्ष 2018 में दिनेश के साथ हुई थी। दंपती का सात साल का एक बेटा है, जो फिलहाल आरोपियों के पास है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें