फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: रेड लाइट पर बेसबॉल का डंडा लेकर महिला ने किया हंगामा, कार में ट्रक के टच होने पर आगबबूला हुई महिला

Wed, 20 Aug 2025 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में जेसीबी चौक रेड लाइट पर बेसबॉल का डंडा लेकर महिला ने जमकर हंगामा किया। सोशल मीडिया पर महिला की वीडियो वायरल हो रहा है। रेड लाइट पर एक ट्रक महिला की कार में टच होने पर महिला ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के  सेक्टर 58 स्थित जेसीबी चौक के पास सड़क पर सोमवार दोपहर एक महिला ने बेसबॉल निकाल कर ट्रक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उस महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक हल्का सा महिला की कार से टकरा गया था। इसको लेकर पुलिस की ओर से महिला की कार का पोस्टल चालान किया जाएगा।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ से पलवल की ओर जाने वाली कार से जेसीबी चौक पर ट्रक हल्का सा टकरा गया था। जिस पर महिला भड़क गई और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने कार से उतरते ही ट्रक चालक को गालियां देना शुरू कर दीं और फिर कार से बेसबॉल का बल्ला निकालकर ट्रक पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला ने ट्रक के दोनों तरफ की हेडलाइट और सामने का शीशा तोड़ दिए। इस दौरान टक के साथ में खड़ी कार में सवार लोगों ने वीडियो बना लिया। जोकि अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

जब इस हंगामे की जानकारी पास में मौजूद ट्रैफिक बूथ पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को दी गई, तो वह मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस को आते देख महिला तुरंत अपनी कार लेकर वहां से भाग गई। महिला के साथ उसकी कार में मां भी थी। वह उसको रोकने की कोशिश कर रही थी लेकिन वीह ट्रक पर लगातार हमला कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी उनको कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन पुलिस की ओर से चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें