पति अनुज ने बताया कि वह चालक है। रोजाना की तरह रात को नौकरी करने के बाद 9 बजे घर लौटे थे। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। रात में जब वो जागा तो उसने फंदे पर लटका पत्नी का शव देखा।
हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डबुआ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। वह अपने पति अनुज और दो बच्चों के साथ गाजीपुर रोड पर किराये के मकान में रह रही थी। मूल रूप से मृतका का परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाले है।
विज्ञापन
पति अनुज ने बताया कि वह चालक है। रोजाना की तरह रात को नौकरी करने के बाद 9 बजे घर लौटे थे। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। एक कमरे में अनुज अकेले सो रहे थे जबकि दूसरे कमरे में उनकी पत्नी संध्या अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात जब अनुज शौच के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई है। इस घटना की सूचना पुलिस और पड़ोसियों को दी।
उनकी 2009 में शादी हुई थी। उनके 13 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात महिला के शव को पंखे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।