फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एलिवेटेड रोड के निर्माण के कारण दो रास्ते किए बंद, बाजार जाने में परेशानी

विज्ञापन
बल्लभगढ़ मलेरना रोड के रास्ते मोहना रोड पर आने वाले कट को पत्थर रखकर बंद किया । संवाद
विज्ञापन
व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान ने कहा, त्योहारी सीजन में रास्ते बंद करने से दुकानदारी पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके चलते बुधवार की सुबह ऊंचागांव से मलेरना रोड के रास्ते मोहना रोड पर आने वाले कट को बड़े-बड़े पत्थर रखकर बंद कर दिया है। वहीं आकाश सिनेमा के पास वाले कट को भी पत्थर लगाकर बंद कर दिया गया है।

व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और त्योहार के चलते लोगों को बाजार आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह मलेरना रोड के रास्ते मोहना रोड से बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार को जाने वाले दिल्ली जूस कॉर्नर के कट को बड़े-बड़े पत्थर रखकर बंद कर दिया गया है। इस रास्ते से पहले ऑटो चालक व अन्य वाहन आसानी से गुजर कर बल्लभगढ़ मुख्य बाजार आ जा सकते थे। लेकिन अब रास्ता बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी और कुछ समय पहले आकाश सिनेमा से कॉलोनी के रास्ते मलेरना रोड को आने जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


कॉलोनी में लगने लगा है जाम
दोनों मुख्य रास्ते बंद होने की वजह से नाले के साथ बने वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है। जिससे उस रास्ते के जरिये आकाश सिनेमा के पास बनी मुकेश कॉलोनी के कट से लोग बल्लभगढ़ पहुंच रहे हैं। जिससे कॉलोनी में जाम की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं मलेरना रोड पुल के पास भी जाम लगने लगा है।

दुकानदारों को हो रही है परेशानी
त्योहार के सीजन में जहां एक और कट को बंद कर दिया गया है। वहीं दुकानदारों को दुकानदारी करने में काफी परेशानी हो रही है। मोहना रोड व मुख्य बाजार के दुकानदारों का कहना है कि यह कार्य बाद में होता तो उनको कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन अब लोगों का आवागमन काम होगा, जिससे उनकी दुकानदारी पर काफी असर पड़ेगा। इससे उनको काफी नुकसान भी हो सकता है। क्योंकि साल भर का त्योहार होता है। जब उनको कुछ उम्मीद होती है कि वह कुछ कमा पाएंगे।
विज्ञापन



कार्य के दौरान टूटी सीवर लाइन
गुप्ता होटल के पास पिलर खड़े करने के लिए जेसीबी की मदद से सड़क की खुदाई की जा रही है। इस दौरान सड़क के नीचे बनी सीवर की लाइन टूट गई। जिससे आने वाले दिनों में कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें