10 साल हो चुके थे दोनों की शादी को
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह काफी समय से बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में रह रहे हैं। करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी भतीजी अंजना की शादी आदर्श कॉलोनी निवासी दिनेश (33) के साथ की थी। उनके अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में अंजना के साथ मारपीट होने लगी। मृतक का एक सात साल का बेटा है। वहीं उसके पति की दुकान है।
शराब पीकर मारपीट करने का आरोप
अंजना के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका जीजा दिनेश शराब पीने का आदी है। नशे में वह परिवार के अन्य लोगों के कहने पर अंजना के साथ मारपीट करता था। परिजनों का यह भी कहना है कि अंजना का मोबाइल फोन छीनकर रखा गया था। उन्होंने आशंका जताई कि अंजना की पहले हत्या की गई और फिर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पहले ही बंद किए जाने का आरोप भी लगाया है। अंजना का सात साल का एक बेटा है।