फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता द्वारा जेठ की कथित छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष शुरू से ही दहेज को लेकर ताने देता रहा, जबकि उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पांच माह पहले उसका ससुर उसे अपने मकान में ले आया, जहां जेठ-जेठानी भी रहते हैं। लगभग 20 दिन पहले वह कमरे में अकेली थी। तभी उसका जेठ जबरन कमरे में घुस आया और गलत हरकत करने की कोशिश की। जब उसने यह बात अपने पति और ससुर को बताई तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही धमकाया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें