बल्लभगढ़। बाटा चौक के पास बाइक सवार दो युवकों को कार चालक ने पीछे से टक्कर मर दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक कार समेत मौके से भाग गया। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला बिजनौर यूपी निवासी शोएब अहमद ने बताया कि 15 फरवरी को उनका छोटा भाई फरहाज दिल्ली से बाइक से सोहेल के साथ बल्लभगढ़ जा रहा था। जब वे बाटा चौके फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। संवाद