फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी 2 में महिला के ऊपर 4 बंदरों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में इन दिनों बंदरों का उत्पात दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार एनआईटी दो नंबर के बी ब्लॉक में एक महिला सुबह के समय घूम रही थी। तभी चार बंदरों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह करीब 9:15 बजे एक महिला एनआईटी दो नंबर बी ब्लॉक में बनी गली में घूम रही थी। इस दौरान चार बंदरों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। पहले बंदर ने महिला के पैर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला ने अपने आप को बचाने के लिए भागने लगी। भागते-भागते वह एक गाड़ी के पास जाकर गिर गई। इसके बाद काफी संख्या में और भी बंदर आ गए। शोर सुनकर पड़ोस में बने मकान में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति बाहर आया। उसने पत्थर उठाकर उस महिला की मदद की। जिसके बाद बंदर मौके से भाग है। इस घटना में महिला के कपड़े फट गए। वहीं महिला के पैरों में गंभीर चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें