फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का हाथ टूटा, साथ रहने के लिए बना रहा था दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अहिरवाड़ा की रहने वाली महिला ने अपने पति पर जबरन साथ रहने का दबाव बनाने और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। सोमवार सुबह महिला के पति ने अपने एक साथी के साथ उसके मायके पहुंचकर हमला कर दिया।
मारपीट में महिला का एक हाथ टूट गया। परिजन उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की और प्लास्टर किया।पीड़िता अंजली गुप्ता ने बताया कि करीब दो साल पहले सीही गांव निवासी नीरज के साथ लव मैरिज की थी लेकिन शादी में दोनों परिवार की रजामंदी थी। अंजली के अनुसार वह शादी के बाद करीब 15 दिन ही ससुराल में रही। इसके बाद वह मायके लौट आई और तभी से वहीं रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजली का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और उसका मेडिकल स्टोर होने के बावजूद वह नियमित रूप से कमाई नहीं करता। इसी वजह से वह मायके में रह रही है। महिला के मुताबिक, उसका पति अब उस पर जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा था, जबकि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें