फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ने होमगार्ड पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का आरोप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एसजीएम नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ट्रैफिक में तैनात होमगार्ड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह थाने में किसी मामले को लेकर शिकायत करने के लिए गई थी। तभी उसकी होमगार्ड से मुलाकात हुई थी। थाना एसजीएम नगर ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अब आरोपित होमगार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि एक युवक उसे परेशान करता था। उसकी शिकायत करने के लिए वह थाने में गई थी। तभी उसकी मुलाकात होमगार्ड रोबिन से हुई। उसने रोबिन को युवक के बारे में बताया तो उसने युवक को धमकाया था। इसके बाद होमगार्ड रोबिन ने महिला से फोन पर बात करनी शुरू कर दी। धीर-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसका फायदा उठाकर रोबिन ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ले लिए। आरोप है कि रोबिन उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। इसके बाद थाना एसजीएम नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि महिला पहले भी एक युवक पर इसी तरह का आरोप लगाकर उसे जेल भेज चुकी है। इस मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं। उसके संलिप्त होने पर आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें