फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम बदलते ही अस्पताल की ओपीडी में बढ़े सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग में सुबह से लग रहीं लंबी कतारें, बच्चों में निमोनिया और सांस लेने में परेशानी के लक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मौसम में बदलाव का असर बादशाह खान नागरिक अस्पताल की ओपीडी में दिखाई देने लगा है। सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर भी परिजन छोटे बच्चों को गोद में लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। कई बच्चों में बुखार, जुकाम और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।

बदलते मौसम में छोटे बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अस्पताल पहुंच रहे परिजनों ने बताया कि बच्चों को बुखार और जुकाम के साथ सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, कुछ मरीज लगातार बुखार रहने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

एक साल के बेटे को जुकाम और बुखार है। उसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई हूं। - सूरज देवी, मेवला महाराजपुर

मेरी आठ महीने की बच्ची को निमोनिया जैसे लक्षण हैं। उसकी परेशानी को देखते हुए डॉक्टर को दिखाने अस्पताल आई हूं। - सरोज, अनखीर

मेरे दो साल के बेटे को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उसकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित हूं। डॉक्टर को दिखाने आई हूं। - रिंकी, एसी नगर

मुझे लगातार बुखार की समस्या है। आराम नहीं मिलने पर जांच और इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल पहुंची हूं। - अनीता, पाली


मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो तो लापरवाही न करें और समय पर चिकित्सक से परामर्श लें। -डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें