विधायक मूलचंद शर्मा बोले- जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
स्थानीय विद्यार्थियों को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया जा रहा है। सेक्टर-23 में प्रस्तावित सरकारी कॉलेज का डिजाइन संबंधित सरकारी विभाग ने फाइनल कर दिया है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज बनने से बल्लभगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-23 में सरकारी कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। डिजाइन फाइनल होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस परियोजना पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।