फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदूषण के नियमों में बदलाव के साथ ही प्रशासन ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात होंगे अतिरिक्त यातायात कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बड़ा फैसला किया है। आयोग ने ग्रेप के नियमों में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियम पहले की तुलना में अब जल्दी लागू होंगे। इसको लेकर फरीदाबाद में सभी विभागों ने कमर कस ली है। फरीदाबाद के यातायात प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि बदरपुर बॉर्डर, सराय और प्रहलादपुर बॉर्डर पर अतिरिक्त कर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए भीड़ वाले चौराहों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती होगी। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार करने की योजना है।
विज्ञापन


फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार बल्लभगढ़ का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद क्षेत्र का एक्यूआई 237 दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में शहर के दोनों क्षेत्रों के प्रदूषण स्तर में वृद्धि हुई है। प्रदूषण का यह स्तर भी खराब श्रेणी का माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें