फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: आ गया DM का नया आदेश, अब तीन दिन बाद सोमवार को खुलेंगे स्कूल; छात्रों को ठंड में मिली बड़ी राहत

Thu, 15 Jan 2026 07:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

School Closed: शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
ठंड और शीतलहर के मद्देनजर स्कूल किए गए बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत दी है। विभाग ने शीतकालीन छुट्टियों को बढ़ाकर 17 जनवरी तक कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय इस अवधि तक बंद रहेंगे। विद्यालय 19 जनवरी, सोमवार से अपने निर्धारित समय पर यथावत रूप से खुलेंगे।

विज्ञापन

बोर्ड वाले छात्रों को बुलाया जा सकता है
हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे मामलों में विद्यालयों को आवश्यक सावधानी बरतने और विद्यार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

चरम पर है सर्दी
फरीदाबाद खंड शिक्षा अधिकारी धीरज ने बताया कि फिलहाल जिले में सर्दी चरम पर है। इसी को देखते हुए शीतकालीन छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में भी सोमवार को खुलेंगे स्कूल 
शिक्षा निदेशालय ने गुरुग्राम जिले के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अब सभी स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। अवकाश के दौरान सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार स्कूल बुलाया जा सकता है ताकि वह बोर्ड प्रैक्टिकल और परीक्षा की तैयारी कर सकें। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें