फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहन के घर कई दिनों तक रुकने पर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचशील कॉलोनी में पत्नी की हत्या का आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में 25 जून को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित निवासी न्यू प्रियंका कैंप, मदनपुर (दिल्ली) हाल निवासी पंचशील कॉलोनी के रूप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार हत्या की वारदात के बाद से आरोपी लगातार जगह बदल रहा था। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को काबू किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित और उसकी पत्नी नेहा के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। मृतका अक्सर अपनी बहन के पास अशोक विहार दिल्ली जाती और कई-कई दिनों तक रुकती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था। इसी बात पर 25 जून को भी विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने घटना को हादसा दर्शाने के लिए शव को बाथरूम में पानी में डूबाने का प्रयास किया और मौके से भाग गया। मामले में मृतका के पिता विजय प्रसाद की शिकायत पर 26 जून को थाना पल्ला में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें