फरीदाबाद। पाली स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को निक्स ब्लास्टर्स ने यंग-11 को 4 विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में यंग-11 ने 108 रन का स्कोर खड़ा किया। आदित्य झा ने 52 रन बनाए। ब्लास्टर्स के नीरज भड़ाना ने 4, हरदेश ने 3 और नीरज सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में निक्स ब्लास्टर्स की टीम ने 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। साहिल ने 36 रन की पारी खेली। यंग-11 के प्रवीण और निक्कू ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद