फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की पत्नी ने ही करवाई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की पत्नी ने ही करवाई थी हत्या
विज्ञापन

फरीदाबाद। अरावली के जंगलों में एक सप्ताह पूर्व मिले नर कंकाल की गुत्थी सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने शुक्रवार को मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेम संबंधों के आड़े आ रहे पति की अपने प्रेमी से हत्या करवाई थी। हत्या के दो साल बाद पुलिस को मृतक का नरकंकाल मिला था। पुलिस ने हत्यारे प्रेमी और उसके दोस्त को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि मृतक की पत्नी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी मिंटू शर्मा पत्नी बसंती के साथ यहां डबुआ कॉलोनी में रहता था। मिंटू की पत्नी बसंती यहां लखानी कंपनी में काम करती थी। वहीं उसके साथ भागलपुर, बिहार निवासी घनश्याम उर्फ घुटो भी काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मगर शादीशुदा होने के कारण बसंती और घनश्याम के बीच उसका पति मिंटू रोड़ा बन रहा था। बसंती ने घनश्याम से मिंटू को रास्ते से हटाने के लिए कहा। घनश्याम इसके लिए तैयार हो गया और उसने इस हत्याकांड में अपने दोस्त संजय कॉलोनी निवासी दीपक को भी शामिल कर लिया। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक दिन घनश्याम और दीपक शराब पिलाने के बहाने मिंटू को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर बड़खल झील से ऊपर परसोन मंदिर के आगे ले गए। वहां पहले उन्होंने बैठकर शराब पी और फिर दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए घनश्याम भागा, मगर झाड़ियों में जाकर गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

जंगल व सुनसान इलाका होने के वहां लोगों का आना जाना नहीं होता है। इस कारण दो साल तक मिंटू शर्मा की मौत और उसके शव के बारे में किसी को नहीं पता चला। दो साल में उसका शव पूरी तरह से हड्डियों के कंकाल में तब्दील हो चुका था। रविवार 19 मई को वहां से गुजर रहे गांव अनंगपुर निवासी ब्रहमपाल ने कंकाल देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को सौंप दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर पहले दीपक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मिंटू की पत्नी बसंती और घनश्याम को गिरफ्तार किया। घनश्याम दादी की मौत होने पर भागलपुर गया हुआ था। पुलिस उसे वहां से पकड़ कर लाई है।
विज्ञापन

हत्या के लिए खरीदे थे दो चाकू
इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने मिंटू की हत्या के लिए बल्लभगढ़ स्थित एक दुकान से दो चाकू खरीदे थे। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकूओं को बरामद करने का प्रयास करेगी। घनश्याम की हत्या के बाद बसंती ने कालका मंदिर, दिल्ली में घनश्याम से शादी कर ली और उसके साथ पत्नी बनकर रहने लगी। मिंटू के परिजनों को उसने बताया कि वह उसे छोड़कर कहीं चला गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे उसे ढूंढने में भी समर्थ नहीं हैं। उन्होंने उसके लापता होने की शिकायत भी पुलिस में नहीं दर्ज करवाई थी। पुलिस नरकंकाल की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें