पत्नी समेत चार गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्राइम ब्रांचसेक्टर 48 की टीम ने सक्रियता से जांच शुरू की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुन्ना अरनव (20), निवासी सेक्टर 30; हर्ष भाटी (24), निवासी भारत कॉलोनी; अनिल (22), निवासी सेक्टर 87; और एक महिला निवासी जवाहर कॉलोनी के रूप में हुई है।
पूछताछ में पत्नी का खुलासा
पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सामने आया कि गिरफ्तार की गई महिला आरोपी का पति, ललित, उसे आए दिन परेशान करता था। इस बात से तंग आकर, महिला आरोपी ने अपने पति को सबक सिखाने की योजना बनाई। उसने अपने परिचित हर्ष भाटी से संपर्क किया और उसे ललित को "सबक सिखाने" के लिए कहा।
हर्ष भाटी ने महिला आरोपी के कहने पर अपने अन्य साथियों, गुन्ना अरनव और अनिल को साथ लिया। 24 सितंबर की रात को, ये सभी आरोपी शिकायतकर्ता ललित के घर के बाहर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही ललित अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला, आरोपियों ने उस पर लाठी और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ-पैर बुरी तरह घायल हो गए। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से गुन्ना अरवन, हर्ष भाटी, अनिल को जमानत व आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।