फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पति की हत्या में पत्नी व साला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत पति की हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने पत्नी व साले चंद्रप्रकाश निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार धर्मबीर निवासी गांव नरहुली जिला एटा यूपी ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को उसके भाई जयबीर की किसी ने हत्या कर दी थी व सबूत मिटाने के लिए शव को कूड़े में फेंक दिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि जयबीर शराब पीकर रोजाना झगड़ा करता था। जिससे छुटकारा पाने के लिए 22 अप्रैल की रात को उसने अपने जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर पति जयबीर का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर गुमराह करने के लिए दोनों ने जयबीर के शव को जंगल में लटका दिया। इसके बाद 23 अप्रैल को सुबह के समय आरोपी पत्नी के भाई चंद्रप्रकाश व जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू ने शव को मोटरसाइकिल से डबुआ पाली रोड उत्तम नगर के नजदीक कूडे़ के ढेर में फेंक दिया । चंद्रप्रकाश को जेल भेजा गया है वहीं पत्नी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें