फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब पीने के दौरान दोस्त के साथ मिलकर जीजा को चाकू घोंपा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। संजय काॅलोनी में शराब पीने के दौरान हुई बहस में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जीजा को चाकू घोंप दिया। घटना में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले कि आरोपी मौके से भागते आसपास के लोगों ने एक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से कानपुर देहात के गांव धर्मपुर निवासी अंशुल (40) संजय कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थें। उनकी पत्नी की बुआ का लड़का मोहर सिंह भी घर के पास ही रहता है। दोनों कॉलोनी की एक वर्कशाप में काम करते थें। करीब दस दिन पहले अंशुल की पत्नी बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। घर पर अंशुल व मोहर सिंह ही थे। मंगलवार की रात को अंशुल का दोस्त मनोज भी कमरे पर आ गया और तीनों शराब पीने लगे। कुछ देर बाद ही किसी बात को लेकर जीजा-साले में बहस होने लगी।
विज्ञापन

नशे में धुत्त होने के कारण कोई भी किसी की बात नहीं मान रहा था। गुस्से में आकर साले मोहर सिंह ने घर में पड़ा सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर अपने जीजा के पेट में घोंप दिया। इतने पर भी मोहर नहीं रुका उसने गर्दन व हाथ पर भी वार किए। घायल अंशुल खून से लथपथ हो कर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होना चाहते थें। सूत्रों के मुताबिक आरोपी मोहर को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



बहस के कारण हुई हत्या
शराब पीने के दौरान हुई बहस हत्या का कारण बनी। फोरेंसिक की टीम ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। -सुंदर सिंह, संजय काॅलोनी चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें