फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हुक्के की चिलम टूटने पर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गली से गुजरने के दौरान हुक्के की चिलम टूटने पर कुछ लोगों ने युवक के घर पर हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। आरोपियों की ओर से किए गए पथराव में पीड़ित परिवार की कार के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव धौज निवासी सोनू ने शिकायत में बताया कि बेटा सुमित मंगलवार की शाम को किसी काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में ईश्वर, विक्रम, राहुल, कुनाल, विवेक, डेविड, महाबीर व विजय ने उसके साथ गाली गलोज किया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और सभी अपने घर चले गए। वापस आते समय सुमित से आरोपियों के हुक्के की चिलम गिरकर टूट गई। आरोप है कि इस बात पर आरोपियों ने सुमित के घर पर हमला कर दिया। घटना में सोनू उनकी पत्नी व सुमित को चोट आई है। आरोपियों की ओर से किए गए पथराव में उनकी कार व घर के शीशे टूट गए। हमलावरों में आरोपियों के घर की महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें