फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांवड़ लेने जाने से मना किया तो किशोर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एसजीएम नगर एरिया में रहने वाले 17 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मां ने कांवड़ लेने जाने से मना किया तो गुस्से में किशोर ने ये कदम उठा लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक 17 साल का हितेश 10वीं कक्षा का छात्र था। परिवार बंधवाड़ी गांव से है और हितेश के अलावा उसका बड़ा भाई और माता-पिता घर में हैं। एसजीएम नगर एरिया के एफ ब्लॉक में इनकी दूसरी की डेयरी है। हितेश दोस्तों के साथ कांवड़ लेने जाना चाहता था लेकिन मां ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। इससे हितेश काफी परेशान हो गया और सोमवार को डेयरी में लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। किशोर की मौत के चलते परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें