फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: असली डॉक्टर ने आईएमए को दी शिकायत तो सामने आया फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में हुआ लोगों की जान से खिलवाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में ऑपरेशन करने वाले फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज मोहन शर्मा पर केस दर्ज होने के बाद एक एक कर कई आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि डॉक्टर पंकज मोहन शर्मा ने मेडीट्रीना हॉस्पिटल में हृदय रोगियों के इलाज के दौरान अपना एनएमसी रजिस्ट्रेशन नंबर 2456 योग्यता एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी (कार्डियोलॉजी) लिखी है जो कि सरासर गलत है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब असली डॉक्टर पंकज मोहन ने इसकी शिकायत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को की।
शिकायत में असली डॉक्टर ने बताया की उनका एनएमसी रजिस्ट्रेशन नंबर 2456 है और कोई डॉ. पंकज मोहन शर्मा उनके रजिस्ट्रेशन व डिग्री के आधार पर हार्ट सेंटर में मरीजों का इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेडीट्रीना में हो रहे इस फर्जीवाड़े की जानकारी नागरिक अस्पताल के सीएमओ व पीएमओ ऑफिस को भी है, लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही, इनके खिलाफ कोई भी शिकायत आने पर खानापूर्ति करके उसको दबा दिया जाता है। हार्ट सेंटर में लोगों की जान से हुए खिलवाड़ के मामले में जांच करते हुए पुलिस की ओर से बीके अस्पताल के सीएमओ को बार-बार पत्र भेजे गए। 7 जून 2025 को सीएमओ से ईमेल पुलिस को भेजी गई, जिसमें डॉ. पंकज मोहन शर्मा की चिकित्सा शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्रों की कॉपी पुलिस को मिली। इन दस्तावेज व प्रमाण पत्रों के अनुसार, पंकज मोहन शर्मा ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस नई दिल्ली से डिग्री हासिल की। वहां से वेरिफाई कराने पर मंगलवार 10 जून 2025 को पुलिस को रिपोर्ट मिली कि उपलब्ध रेकॉर्ड के अनुसार ये प्रमाण पत्र में उल्लेखित पंकज मोहन शर्मा नाम का कोई अभ्यर्थी शामिल नहीं था। पुलिस की शुरुआती जांच में ये प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया तो मामले में मंगलवार शाम को ही एसजीएम नगर थाना में बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 125 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन



हॉर्ट सेंटर संचालन कंपनी पर पहले भी दर्ज हैं कई एफआईआर



शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीके अस्पताल में मेडीट्रीना हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हार्ट सेंटर संचालित किया गया। इस अस्पताल व इसकी मैनेजमेंट पर पहले भी इलाज में लापरवाही, पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन, सरकारी रुपयों के गबन को लेकर एफआईआर दर्ज हैं। एसजीएम नगर थाना में साल 2022 में एफआईआर नंबर 470, एसीबी फरीदाबाद थाना में साल 2024 में एफआईआर नंबर 20, यहां की महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न को लेकर महिला थाना एनआईटी में साल 2025 की एफआईआर नंबर 22 के अलावा अंबाला जिले के अंबाला कैंट थाने में भी दो एफआईआर दर्ज हैं। आरोप है कि मेडीट्रीना हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (हार्ट सेंटर) बीके अस्पताल का एक अप्रशिक्षित कर्मचारी अवैध तरीके से इको कार्डियोग्राफी मशीन पर कार्य करता हुआ मिला था। वो फर्जी ईको कार्डियोग्राफी रिपोर्ट बना रहा था।
विज्ञापन


फर्जी डॉक्टर पर फिल्म बनाने की कंपनी चलाने का आरोप

आरोप है कि नकली डॉक्टर पंकज मोहन शर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी क्षितिज मोहन के नाम से बनवाई हुई है, जिससे यह पता चलता है कि इस नकली डॉक्टर ने पेन्सूस प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फिल्म बनाने की कंपनी खोल रखी है। इस कंपनी में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें