फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर पिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं।



जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण कॉलोनी में रहने वाले चमन लाल के घर करीब 10 साल से मनोज अपने चार बच्चों पवन (10), कारू(9), मुरली (5), छोटू (3) और पत्नी प्रीति के साथ रहता था। मूल रूप से लखीसराय (बिहार) के गांव तारतर बरहिया निवासी मनोज मजदूरी करता था। मंगलवार को वह अपने चारों बच्चों को घुमाने के लिए लेकर गया था। दोपहर में करीब दो बजे जीआरपी को सूचना मिली कि बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर दूर फ्लाईओवर के नीचे पांच लोगों की गोल्डन टैंपल मेल के सामने आने से मौत हो गई है। जीआरपी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक की जेब से मिली पर्ची पर एक नंबर लिखा था। नंबर पर कॉल की गई तो वह मृतक की पत्नी का था, जिसके बाद पूरे मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




मनोज की पत्नी प्रीति का कहना है कि वह एक सप्ताह पहले ही गांव से वापस आए थे। जीआरपी ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। जीआरपी डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि मनोज को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। पत्नी किसी से भी मोबाइल पर बात करती तो वह शक करता था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल अवैध संबंध के शक को ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें