फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गूगल पर ऑनलाइन मेडिकल जांच के बारे में सर्च किया तो कर्मी से 96 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 रुपये का टोकन ऑनलाइन लेते ही कटी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। मेडिकल जांच कराने के नाम पर निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के साथ 96 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने ऑनलाइन जांच करवाने के लिए गूगल पर खोजा था। आरोपी ने 10 रुपये लिंक चार्ज के नाम पर खाते से 96 हजार रुपये ठगी कर ली। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 8 निवासी भूप सिंह ने बताया कि वह निजी कंपनी में कार्य करते हैं। कुछ समय पहले उनके पेट में दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने उनको फाइब्रोस्कैन टेस्ट करवाने की सलाह दी। वह टेस्ट करवाने के लिए गूगल पर खोजने लगे। उनको ऑनलाइन एक नंबर मिला। जिसके बाद उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ठग ने उनको टेस्ट की जानकारी देते हुए बताया कि टेस्ट मात्र 350 रुपये का है। आरोपी ने टेस्ट को करवाने के लिए एक लिंक वाट्स अप पर भेज दिया। उस लिंक पर 10 रुपये टोकन नंबर के लिए भेजने को कहा। कर्मचारी ने लिंक पर 10 रुपये भेजे, लेकिन वह कटे नहीं। कुछ समय के बाद उनके खाते से 10 रुपये कट गए। उसके बाद उनके खाते से 85 हजार 599 रुपये और 11 हजार रुपये और कट गए। आरोपी ने मेडिकल जांच करवाने के नाम पर उनके खाते से 96 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें