खेड़ीपुल थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रेस्तरां में खाने की गुणवत्ता को लेकर विरोध करने पर तीन युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेस्तरां स्टॉफ व उनके साथियों ने मिलकर मारपीट करते हुए एक युवक का सिर फोड़ दिया। इस दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके सिर में 13 टांके लगे हैं। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-83 के रहने वाले अजीत छिकारा ने दी है। वह अपने दो दोस्तों शूरवीर सिंह और शैलेष के साथ 22 दिसंबर की रात को पंजाबी कढ़ाई रेस्तरां में खाना खाने गए थे। रात लगभग 11 बजे खाने का ऑर्डर किया लेकिन खाना आया तो उसकी गुणवत्ता को लेकर इन्होंने शिकायत की। आरोप है कि मैनेजर व स्टॉफ ने इस पर काफी बदसलूकी की। तीनों दोस्तों ने वहां खाना खाया और पेमेंट कर बाहर निकल गए। बाहर खड़ी अपनी कार की ओर जाने लगे तो दो लोग ऑटो लेकर आए और इन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया। तीनों दोस्तों ने अपना बचाव किया और आरोपियों को पकड़ने लगे तो दोनों ने मिलकर लोहे के धारदार हथियार से इन पर हमला कर दिया। जिसमें अजीत के सिर पर काफी चोट लगी और खून बहने लगा।
शूरवीर ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई तो आरोपी वहां से भाग गए। आरोप है कि मैनेजर ने इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। उसकी फुटेज डिलीट करते हुए मोबाइल से फोटो भी दोस्तों ने ले ली। अजीत को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनके सिर मे 13 टांके आये। सोमवार को घायल के बयान लेकर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।
अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो