फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गीले कचरे को जैविक खाद में बदला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए निगम आयुक्त ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की और लोगों को कचरे के पृथक्करण तथा सतत विकास के लिए प्रेरित किया। आयुक्त ने बताया कि इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन और स्वरन लता मॉथरसन ट्रस्ट के सहयोग से नई पहल की गई है। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया से लाई गई पेटेंटेड ‘एयरोबिन कम्पोस्टिंग तकनीक’ का उपयोग कर गीले कचरे को जैविक खाद में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर को सस्टेनेबल कैंपस बनाने में भी मदद करेगी।

छात्रों को दी गई गीले-सूखे कचरे की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग सेशन आयोजित किए गए। इसमें प्रतिभागियों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और कम्पोस्टिंग की प्रक्रिया को जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसमें कचरे के पृथक्करण, एयरोबिक प्रक्रिया द्वारा कम्पोस्ट बनाने और कपड़े के थैलों के उपयोग का संदेश प्रभावी तरीके से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो वेस्ट सिटी’ की ओर बढ़ता फरीदाबाद
आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आयोजन में सहयोग देने वाले संस्थानों, भागीदारों और प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से फरीदाबाद को जीरो वेस्ट और सस्टेनेबल सिटी बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। इस मौके पर विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी हरियाणा सरकार और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की। उनका कहना था कि इस तरह की पहल से स्वच्छ भारत मिशन को नई रफ्तार मिलेगी और शहरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें