फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समय सीमा पूरी, सौंदर्यीकरण का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में दो अक्टूबर तक पूरा किया जाना था काम, अभी हो रही फॉल सीलिंग की मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में सौंदर्यीकरण के लिए रंगाई- पुताई का कार्य पूरा होने का बाद अब ओपीडी में फॉल सीलिंग की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। अस्पताल में कई वर्षों से छत टूटी पड़ी थी। इससे अस्पताल की छतें भी साफ-सुथरी और दुरुस्त दिखेंगी। हालांकि अस्पताल के सौंदर्यीकरण का कार्य दो अक्टूबर तक पूरा किया जाना था।
अस्पताल के बाहरी क्षेत्र को भी खूबसूरत और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। परिसर के बाहर की जमीन पर मिट्टी और रोड़ी डालकर समतलीकरण का कार्य चल रहा है, ताकि बरसात या धूलभरी परिस्थितियों में मरीजों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बाहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण के बाद आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


दशहरा तक मरम्मत कार्य पूरा किया जाना था, काफी समय से मरीज कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा एंबुलेंस और गंभीर मरीज भी परेशान हो रहे हैं। पूरे अस्पताल की सड़क काफी समय से तोड़ कर छोड़ दी गई थी। अब सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर मरम्मत की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में मरीजों को काफी राहत मिलने वाली है। कई बार टूटी फॉल सीलिंग का हिस्सा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के ऊपर गिर चुका है। इसमें मरीजों को चोट भी आई है।
विज्ञापन


-वर्जन
फॉल सीलिंग की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। सौंदर्यीकरण का यह कार्य पूरा होने के बाद मरीजों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके इलाज में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। - डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें