फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो सकती है बूंदाबांदी, प्रदूषण से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
29 अक्तूबर से पहले तक शुष्क रहेगा मौसम, किसानों को रबी फसलों की बुवाई पर देना होगा ध्यान
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार तक फरीदाबाद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व और गति करीब 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 29 अक्तूबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट व प्रदूषण में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन


किसान इस अनुकूल मौसम का लाभ उठाते हुए रबी फसलों की बुवाई और खेतों की तैयारी कर सकते हैं। मौसम को देखते हुए गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों को बुवाई के दौरान नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश डालना आवश्यक है। वहीं, जिन खेतों में पर्याप्त नमी है वहां सरसों की बुवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें