फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सागरपुर स्कूल की बदलेगी सूरत, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन, विभाग ने दी मंजूरी
विज्ञापन

सूरज कुमार
फरीदाबाद। जिले के विद्यालयों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सागरपुर में एक नया स्कूल भवन बनने जा रहा है। नए भवन में बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। नए स्कूल भवन की कुल लागत तीन करोड़ से अधिक है। इसका निर्माण हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जा रहा है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं की कमी थी। स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। इसकी वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से नया भवन बनाने की मांग उठ रही थी। विभाग ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए स्कूल में नए भवन की मंजूरी दे दी। इस परियोजना को वर्ष 2026 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


नए भवन में बनेंगे 20 कमरे

सागरपुर का यह स्कूल दो फ्लोर का बनेगा। स्कूल में भवन निर्माण के लिए नींव की खुदाई का काम पूरा हो गया है। जल्द ही अगले चरण के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। नए भवन में करीब 20 कमरे बनाए जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए पंखे व बैठने के लिए बैंच का प्रबंध भी किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। विज्ञान के छात्रों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

सागरपुर स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इससे पहले भी विभाग ने कई स्कूल के निर्माण कार्य को समय से पहले ही पूरा कर दिया है। - सुनील, अभियंता, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें