संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं फरीदाबाद नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर अनमोल जैन का शुक्रवार को सेक्टर 2 की सोसाइटी में पहुंचने पर स्वागत किया गया। सोसाइटी व परिवार के लोगों ने अनमोल जैन को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अनमोल जैन ने कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (टीम) जीता था।
अनमोल जैन ने बताया कि इस कामयाबी में उनके कोच राकेश सिंह का अहम योगदान रहा है। वह समय समय पर उनको गोली की बारीकी सिखाते हैं। अब वह अगले महीने 4 सितंबर को चाइना में होने वाले वर्ल्ड कप में निशाना लगाएंगे। शुक्रवार को सोसाइटी में पहुंचने पर लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।