फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडर-11 स्केटिंग मुकाबले में सियोना रही प्रथम

Fri, 22 Aug 2025 10:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में अंडर-11 और अंडर-14 के बालिका वर्ग के स्केटिंग मुकाबले आयोजित किए गए।। इनमें इनलाइन और क्वाड के एक हजार मीटर के मुकाबले खेले गए। अंडर-11 क्वाड में सियोना (डीपीएस 81) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
जबकि दूसरे स्थान पर अविरा शर्मा (एमवीएन) रहीं। तीसरे और चौथे पायदान पर काव्या शर्मा (सेंट पीटर) और अनन्या शर्मा (डीएवी 14) रहीं। इनलाइन में शार्वि गर्ग (अरावली स्कूल) पहले पर रहीं। गायू भारद्वाज (एमवीएन 17) ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि तीसरे और चौथे पर प्राची शर्मा और तिष्या (डीपीएस 19) रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अंडर-14 के क्वाड प्रतियोगिता में सानवी यादव (डीएवी 14) ने बाजी मारी। वहीं, दूसरे पर अग्रिय (डीपीएस 81) रहीं। तीसरे और चौथे स्थान पर चेतना और कायरा (सेंट पीटर) रहीं। वहीं, इनलाइन में अवनी राठी और समृद्धी भारद्वाज पहले और दूसरे स्थान पर रहीं जबकि तीसरे और चौथे पायदान पर रेहांशी (डीएवी) और पहर (एमवीएन 88) रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें