फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पदक जीतकर लौटे जिले के खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सोनीपत में रविवार को संपन्न हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीतकर लौटे जिले के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के कोच शंभू ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया, इसके अलावा साथी खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर पदक विजेता खिलाड़ियों का अभिवादन किया। इससे सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए और आगामी प्रतियोगिताओं में और अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।

बता दें कि प्रतियोगिता में अंडर-10, 12, सब जूनियर और कैडेट वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए थे। इनमें अंडर-10 आयुवर्ग में केशव राणा ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था जबकि रिद्धिमान सिंह के नाम इसी आयुवर्ग में कांस्य पदक रहा था। अंडर-12 में तितिक्षा कात्यायन और वाणी अग्रवाल ने 25 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया था जबकि चारू धीमान ने 30 किग्रा में कांस्य जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा सब जूनियर में देव ने शानदार प्रदर्शन के साथ 40 किग्रा में रजत अपने नाम किया था। वहीं बालिका वर्ग में नित्या गोयल और दिशिता फानीश 44 और 48 किग्रा में कांस्य अपने नाम किया था। इसके अलावा 48 किग्रा में चैतन्या कात्यायन ने 48 किग्रा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कैडेट वर्ग के 57 किग्रा में मुस्कान के नाम कांस्य पदक रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें