फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक के पैर के ऊपर से गुजरा टैंकर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। प्याला अंडरपास के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था तभी टैंकर ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का अगला पहिया युवक के पैरों के ऊपर से गुजर गया। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सीकरी निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह निजी स्कूल संचालक है। 22 मार्च को उनका बेटा रोहित सिंह साढ़े 12 बजे बाइक पर सवार होकर प्याला रोड पर किसी कार्य के चलते गया था। जब वह वापस घर आ रहा था, तभी प्याला अंडरपास के पास टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका बेटा सड़क पर गिर गया। उसके बाद टैंकर का अगला पहिया उसके पैरों के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को दी। जिसके बाद उनके बेटे को उपचार के लिए सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के अनुसार अभी युवक की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें