फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन से पहले अंडर 19 और अंडर 17 के मुकाबले खेले गए। इनमें अंडर 19 में सबसे ज्यादा पदकों के साथ कैथल की टीम पहले स्थान पर रही जबकि सोनीपत ने दूसरा और कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर 17 में सोनीपत की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं रोहतक दूसरे और करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। बतादें कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत 4 अक्तूबर को हुई थी। प्रतियोगिता के तीन दिनों में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भारवर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समापन पर डीपीटी मनोज मित्तल ने सभी खिलाड़ियो को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें