फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कई ट्रेनें देरी से चलीं, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम कई ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एर्नाकुलम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस पांच घंटे 48 मिनट देरी से चली। वहीं कलिंग उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे 41 मिनट और शाहदरा-मथुरा ईएमयू एक घंटा 18 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और पंजाब मेल का मार्ग परिवर्तित किया गया। हालांकि इंटरसिटी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस और दक्षिण एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर चलीं। लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें