फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट खुलती नहीं, कैश अवार्ड के लिए खिलाड़ी कैसे करें आवेदन

Mon, 16 May 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
ऑन लाइन प्रक्रिया हुई ठप
विज्ञापन
युवा व खेल विभाग की ओर से पहली दफा कैश अवार्ड के लिए शुरू की गई ऑनलाइन प्रक्रिया ठप हो गई है। आवेदनकर्ताओं का आरोप है कि विभाग की वेबसाइट पर कैश अवार्ड के लिए जो प्रपत्र जारी किया है। वह डाउनलोड नहीं हो रहा है, जबकि आवेदन के लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान के रूप में कैश अवार्ड दिया जाता है। इस अवार्ड को प्राप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को साल भर के प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ अटैच कर जिला खेल अधिकारी के पास जमा करवाने पड़ते थे।

इसके लिए खिलाड़ी को कई बार खेल परिसर के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में खिलाड़ियों को राहत देने के लिए खेल विभाग की ओर से पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई, जोकि ठप नजर आ रही है। इस पर जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज का कहना है कि कुछ तकनीकी कारण के चलते वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है। इस बार ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें