फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, शुक्रवार-शनिवार को तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद।
औद्योगिक नगरी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में गर्मी का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा। बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को दिन के समय होने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से प्रदूषण में भी सुधार की उम्मीद

बारिश से तापमान में गिरावट के साथ वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल के कण जमीन पर बैठ सकते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। फिलहाल सुबह और शाम के समय कई बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, बुधवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 110 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक स्थिति से खराब होने के बावजूद मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, बल्लभगढ़ में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। यहां मंगलवार को एक्यूआई 228 था, जो बुधवार को 43 अंक घटकर 185 पर पहुंच गया। ऐसे में संभावित बारिश से तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें