फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मिल रहा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के नागरिक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। पटेल नगर निवासी संतोष कुमार सिंह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे परिवार की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। सेक्टर-3 निवासी आमना खान को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ मिल रहा है। इस आर्थिक सहायता से बुजुर्गों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में सहारा मिलता है।
विज्ञापन


इसी तरह, आनंद कुमार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नांदेड़ साहिब के दर्शन किए। उन्होंने इस सुविधा के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया। सेक्टर-4 के प्रेम नगर निवासी गुलिस्ता को आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ मिला है। यह योजना बेटियों के कल्याण और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें